The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गैंगरेप की शिकार हुई किशोरी को अब उसके घर वाले ही नहीं दे रहे साथ,शेल्टर होम में रहने को मजबूर

Spread the love

रायपुर। गैंगरेप की घटना का शिकार हुई 14 साल की लड़की का साथ अब उसके घर वाले ही नहीं दे रहे। जानकारी के मुताबिक, पुलिस जब बच्ची को उसके घर ले गई तो उसके परिजन ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया। फिलहाल, पिछले कुछ दिनों से बच्ची रायपुर के एक शेल्टर होम में रहने को मजबूर है। पुलिस और कुछ सामाजिक संस्थाएं घरवालों की काउंसिलिंग कराकर बच्ची की नई जिंदगी दोबारा शुरू करवाने के प्रयास में हैं। कुछ समय पूर्व खरोरा इलाके की 14 साल की बच्ची से गैंगरेप किया गया। इसके बाद बच्ची डर कर शहर छोड़कर भाग गई। ट्रेन में रेलवे पुलिस ने जब उसे देखा तो पूछताछ की फिर मामला खुला। पुलिस ने सोमवार को 19, 21 और 26 साल के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों बदमाश रायपुर के खरोरा में ही रहते हैं। जानकारी के मुताबिक, 14 साल की बच्ची की दोस्ती उसके घर के पास ही रहने वाले 26 साल के राहुल सेन से थी। राहुल ने बच्ची को मिलने के लिए खरोरा के एक गार्डन में बुलाया था। यहां 21 साल का कुणाल सेन और 19 साल का सुनील धीवर पहले से ही मौजूद था। दोनों राहुल के दोस्त हैं। मौका पाकर तीनों बदमाशों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *