The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को पकड़ने में देवेन्द्र नगर पुलिस को मिली सफलता,भारी मात्रा में गांजा जब्त

Spread the love

रायपुर। गांजा की तस्करी करते अंतर्राज्यीय तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित नारायणा हॉस्पिटल के पास एक व्यक्ति पिट्ठू बैग में गांजा रखकर खड़ा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर व्यक्ति को चिन्हांकित किया गया। पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति से बातचीत का प्रयास करने पर वह भागने लगा जिस पर टीम द्वारा व्यक्ति को दौड़ा कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विनोद सागर 23 वर्ष पिता रंजीत सागर (सगरिया) ग्राम बडदुहिया थाना राजाखरियार जिला नुवापाडा उड़ीसा बताया। रोपी के कब्जे से 03 किलो 900 ग्राम गांजा कीमत लगभग 40,000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 133/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *