The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhOther News

पितईबंद में मानस संगोष्ठी 31 को

Spread the love

”संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम । त्रिवेणी संगम मानस शक्ति केंद्र राजिम के द्वारा 31 जुलाई दिन रविवार को पितईबंद के हनुमान मंदिर प्रांगण में मानस संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें स्थानीय मानस मंडली द्वारा मंडल आचरण एवं पूजन अर्चन के साथ शक्ति केंद्र से जुड़े मानस मंडली यों की प्रस्तुति होगी। मानस के व्याख्या कारों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर उद्बोधन किया जाएगा जिसमें प्रमुख रुप से राजीवलोचन जिला गरियाबंद मानस संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, मुन्नालाल देवदास, कुमान सिंह ध्रुव, नंदकुमार यादव, श्यामगिरी गोस्वामी, डोमार साहू, गजानन साहू, संतोष कुमार सोनकर, टीकम सेन, दौलत साहू, रामअवतार यादव, श्रवण साहू है। इस कार्यक्रम में दीपक श्रीवास चौबेबांधा द्वारा भजन की प्रस्तुति दी जाएगी। ब्लॉक मानस संघ के सचिव उमेश साहू ने बताया कि यह कार्यक्रम श्री राजीव लोचन जिला मानस संघ गरियाबंद के संरक्षण में किया जा रहा है जिसमें जिला मानस संघ एवं ब्लाक मानस संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor