ट्रेफिक आरक्षक से मारपीट के आरोपियों का निकला जुलुस
”उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। शनिवार को ट्रैफिक आरक्षक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों का आज पुलिस ने जुलूस निकाल कर लोगों के मन से अपराघियो का भय खत्म और कानून का पालन करने के साथ खड़े होने का संदेश दिया। राजनांदगांव शहर सहित जिले में नए पुलिस कप्तान ने कानून को अपने हाथों में लेने वालो की अब खैर नहीं की तर्ज पर कल हुए,ट्रेफिक आरक्षक पर हमला करने वालों को महज कुछ ही देर में गिरफ्तार कर आज आम लोगों तक यह संदेश पहुचाने की कोशिश की,की कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले लोगों का शहर में जुलूस निकाल कर अपराध मुक्त शहर आने वाले समय में राजनांदगांव देखने मिलेगा जिसका लोगों स्वागत किया। कोतवाली से जिला न्यायालय तक तीनो आरोपियों को पैदल ले जाकर पुलिस ने एक अच्छा संदेश अपराधियों को दिया।

