Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स ने इस वित्तीय वर्ष में अब तक 138 मिलियन टन से अधिक भेजा कोयला

Spread the love

बिलासपुर । साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड(एसईसीएल) ने इस वित्तीय वर्ष में अब तक 138 मिलियन टन से अधिक कोयला भेजा है। बिलासपुर जिले में स्थित एसईसीएल के जनसंपर्क विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि एसईसीएल ने कोयला भेजने के मामले में पिछले वर्ष के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए इस वित्तीय वर्ष में 23 फरवरी तक 138.99 मिलियन टन कोयला भेजा है। पिछले वित्तीय वर्ष में 138.77 मिलियन टन कोयला भेजा गया था। इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति में अभी 36 दिन शेष है तथा इसमें और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है जो सर्वाधिक होगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor