The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट के पहले दिन,टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 357 रन रहा,पंत ने बल्ले से मचाया धमाल

Spread the love

THEPOPATLAL भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। दिन की समाप्ति तक टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 357 रन रहा। रवींद्र जडेजा 45 और आर अश्विन 10 रन के स्कोर पर नाबाद है। ऋषभ पंत 97 गेंदों पर 96 रन बनाकर आउट हुए। सुरंगा लकमल ने दूसरी नई गेंद से उन्हें आउट किया। पंत और जडेजा के बीच 104 रन की पार्टनरशिप हुई।
पंत ने बल्ले से मचाया धमाल
पंत ने पारी के 76वें ओवर में लसिथ एमबुलडेनिया के खिलाफ 22 रन बनाए। उन्होंने पहली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़े। तीसरी गेंद पर चौका जड़ा। चौथी गेंद डॉट बॉल रही। पांचवीं गेंद पर दो रन बनाए और छठी गेंद पर एक और चौका जमा दिया। 77वें ओवर में चौथी गेंद पर उन्हें फिर स्ट्राइक मिली। इस पर उन्होंने चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर एक और छक्का जमा दिया। इस तरह पंत ने इन दो ओवरों की आठ गेंदों पर 32 रन बना दिए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *