The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खिलाड़ी अपने गांव,कस्बे,शहर व देश के एम्बेसडर होते हैं : बृजमोहन

Spread the love

रायपुर। खिलाड़ी अपने गाँव, कस्बे, शहर व देश के ब्राड एम्बेसडर होते हैं। प्रदेश के जशपुर और कुनकुरी हॉकी खेल की नर्सरी रही हैं। ऐसे खेल आयोजनों से खिलाड़ी खेल खेलने के लिए प्रेरित होंगे। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बिलासपुर में एक पत्र समूह द्वारा आयोजित ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा। श्री अग्रवाल ने कहा कि पहले कहा जाता था कि पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब अब स्थिति बदल गई है। अब कहा जाता है कि खेलोगे कूदोगे बनोंगे नवाब।
श्री अग्रवाल ने कहा कि जो काम राज्य शासन को करना चाहिए वो काम एक समाचार पत्र समूह कर रहा है। ऐसे खेल आयोजनों से खिलाड़ी तैयार होंगे, वे प्रेरित होंगे। खेल से खिलाड़ियों में अनुशासन की भावना विकसित होती है। खेल में हार-जीत मायने नहीं रखतीं है खेलना महत्वपूर्ण है। जो टीम जीतती है वो हारती है, जो हारती है वो जीतती है। इसलिए मन लगा कर खेले और अपने गाँव कस्बे, शहर व देश का नाम रोशन करें।
श्री अग्रवाल ने कहा कि बी.आर.यादव स्मृति स्टोटर्फ मैदान सीपत रोड बहतराई बिलासपुर का निर्माण हमारे शासनकाल में शुरू हूआ था लेकिन अफसोस अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। श्री अग्रवाल ने आयोजकों और खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor