The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

सहारनपुर-दिल्‍ली पैसेंजर ट्रेन पर लगी आग,ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत

Spread the love

THEPOPATLAL उत्‍तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक बड़ा हादसा टल गया। अहले सुबह सहारनपुर-दिल्‍ली पैसेंजर ट्रेन दौराला रेलवे स्‍टेशन पर पहुंची थी। उसी वक्‍त अचानक से ट्रेन के 3 डिब्‍बों से आग की लपटें उठने लगीं। धुओं के गुबार से पूरा स्‍टेशन ढक गया। ट्रेन में आग लगने की खबर से वहां अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। ट्रेन के डिब्‍बों से निकलने की हड़बड़ी में कई यात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि आग की चपेट में कोई यात्री नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *