The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

महिला प्रोफेसर को कर्मचारी ने भेजा अश्लील मैसेज

Spread the love

भिलाई । भिलाई के कल्याण पीजी महाविद्यालय में एक महिला प्रोफेसर को वहीं के कर्मचारी ने अश्लील मैसेज भेजा है। महिला प्रोफेसर ने इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की तो उन्होंने उस कर्मचारी को महिला प्रोफेसर के विभाग से हटाते हुए अपने यहां अटैच कर लिया है। साथ ही मामले की जांच को महाविद्यालय की विशाखा गाइडलाइन कमेटी को सौंप दिया है। कल्याण महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. संतोष जैन ने बताया कि 3 मार्च को महाविद्यालय के एक विभाग की विभागाध्यक्ष व महिला प्रोफेसर ने इस संबंध में शिकायत की है। महिला प्रोफेसर ने रो-रोकर बताया कि उन्हीं के विभाग में काम करने वाले एक कर्मचारी ने उन्हें अश्लील मैसेज किया है। प्रिंसिपल का कहना है कि महिला प्रोफेसर ने खुद बदनामी के डर से इसकी शिकायत बाहर न करने की बात कही थी। इस पर उन्होंने उस कर्मचारी को तत्काल महिला प्रोफेसर के विभाग से हटाकर प्रिंसिपल ऑफिस में अटैच करने का आदेश दिया। प्रिंसिपल संतोष जैन का कहना है कि इस दौरान विशाखा गाइडलाइन कमेटी मामले की जांच करेगी कि सत्यता क्या है और वह उस कर्मचारी के व्यवहार को भी देखेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *