The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कूरियर भेजने का झांसा देकर महिला से की लाखों की ठगी,मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है। जनता कॉलोनी में रहने वाली चित्ररेखा साहू ने बताया कि इन्हें एक लड़की ने मोबाइल नंबर 07585004381 से कॉल किया। कूरियर भेजने की बातें की। महिला से कहा कि प्रोसेस के लिए दो रुपए हमें भेजिए। महिला बातों आ गई स्टेट बैक आफ इंडिया के खाते से 2 रुपए का डिजिटल पेमेंट किया। ठग महिला ने एक एसएमएस भेजकर कहा कि इसे मोबाइल नं. 09223008333 पर फॉरवर्ड करो, इसके बाद एसबीआई के अकाउंट से 990 रुपए कट गए। ठग ने महिला से उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते की जानकारी ले रखी थी उसमें से भी 1 लाख रुपए कट गए। अब गुढ़ियारी थाने में 420 का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *