The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक कुत्ते की मौत

Spread the love

कांकेर। कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा ब्‍लाक के धुर नक्सल प्रभावित कटगांव के जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आइईडी की चपेट में एक लावारिस कुत्ता आ गया। बम विस्फोट में कुत्ते की मौत हो गई। आसपास के इलाके में गश्त कर रहे बीएसएफ के जवानों ने जब विस्फोट की आवाज सुनी तो घटनास्थल पर पहुंचे। जवानों ने मौके से दो बम के अवशेष बरामद किए हैं। आशंका जताई गई है कि कुत्ते का पांव पड़ने से एक सर्किट से जुड़े दोनों बम एक साथ फट गए होंगे। ये बम प्रेशर सर्किट से जुड़े थे। मौके की सर्चिंग में एक जिंदा पाइप बम भी मिला है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *