Saturday, November 14, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी ने भाजपा विधायकों और कोर ग्रुप के सदस्यों की ली बैठक

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सत्ता को वापस पाने के लिए भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसी के चलते प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी लगातार प्रदेश का दौरा कर रही है। छत्तीसगढ़ दौरे पर आई डी पुरंदेश्वरी ने आज प्रदेश के विधायकों और कोर ग्रुप के सदस्यों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने नेताओं को केंद्र की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने और जनता से लगातार संपर्क बनाने का निर्देश दिया है। कोर ग्रुप की बैठक के दौरान डी पुरंदेश्वरी ने नेताओं को निर्देश देते हुए कहा कि सभी सांसद मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धिओं का प्रचार प्रसार करें। साथ ही क्षेत्र के लोगों से लगातार संपर्क बनाएं रखें। इससे पहले भाजपा विधायकों की बैठक में उन्होंने कहा कि विधायक अपने क्षेत्र में जनता से संपर्क बनाए रखें। बजट सत्र में विधायकों का बेहतर परफॉर्मेंस हो, हर मुद्दे पर सभी विधायक राज्य सरकार को घेरें। सभी विधायक संगठन से तालमेल बनाकर चलें।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor