The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर 15 लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

धमतरी। पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक नगरी निवासी प्रार्थियां शशि प्रभा साहू नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार हो गई थी। बताया गया है कि उसके दो बच्चों को पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी फूलदास मानिकपुरी ने उनसे 5 लाख रुपए ले लिया।इसके बाद अन्य पीड़ित से भी 2 लाख 90 हजार रुपए की ठगी कर अपने बैंक एकाउंट में ट्रांसफर कराकर अपने साथियों के साथ आपस में बांट लिया। यही नहीं आरोपी मोहम्मद इमरान कादरी ने 12 लाख रुपए नगद महिला से ले लिया। इसमें एक अन्य युवक जाहिद उल्ला खान भी उसके साथ था। नौकरी के संबंध में महिला बार-बार संपर्क करती रही, लेकिन नतीजा सिफर रहा। उल्टे महिला से गाली-गलौच करते हुए धमकी देने लगे।
इसके बाद महिला को जब धोखाधड़ी का अहसास हुआ, तो तत्काल कोतवाली थाना पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी प्रशांत ठाकुर ने तत्काल पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। मुखबिरो का जाल भी बिछा दिया गया। इस बीच खबर चलने पर पुलिस ने उनके ठिकाने पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।इसके बाद पुलिस ने आरोपी फूलदास मानिकपुरी (26) पिता छेदीदास भनपुरी रायपुर, मोहम्मद इमरान कादरी (34) पिता इकबाल पेंशन बाड़ा रायपुर तथा जाहिद उल्ला खान उर्फ जावेद (62) पिता सलीम उल्ला खान कटोरा तालाब रायपुर को धारा 420,120 (ख),171,417,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor