The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खुज्जी विधायक स्कूटी से निकलीं बजट सत्र के लिए

Spread the love
“उदय मिश्रा जर्नलिस्ट”

(संशोधित)राजनांदगांव । खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू की नाराजगी कहीं भी कम होती नही दिख रही है पहले उन्होंने रेत माफिया के ऊपर कार्यवाही न करने व उनके पति की गिरफ्तारी को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए पूरी सुरक्षा व्यवस्था जो कि उन्हें शासन द्वारा दी गई थी उसे पुलिस अधीक्षक को वापस कर दिया उसके बाद से वे अपने क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित गांवों में अपनी स्कूटी से दौरा करती रहीं । आज से विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ हुआ है जिसके लिए वे कल 6 तारीख को अपनी स्कूटी से विधानसभा सत्र में शामिल होने रायपुर रवाना हुईं। प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार से कोई नाराजगी नही है लेकिन स्थानीय स्तर पर रेत माफिया को प्रश्रय देने का वे विरोध करती हैं व करती रहेंगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor