The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पुलिस आवास के पीछे मिला युवक का लाश,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिलासपुर। जिले के तिफरा थाना क्षेत्र में पुलिस आवास के पीछे रेलवे लाइन के पास युवक की लाश मिली है। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद ट्रेन हादसा बताने के लिए शव पटरी के पास फेंका गया था। शुक्रवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शव की पहचान परसदा में रहने वाले मुकेश सिंह ने की पहचान पंकज तिवारी(35) के रूप में की। घटना की जानकारी परिजनों को देकर मौके पर बुलाया। उनकी मौजूदगी में पंचनामा के बाद शव चीरघर भेज दिया गया। पुलिस को आशंका है कि किसी ने युवक की हत्या कर शव रेल लाइन के किनारे फेंक दिया है।पुलिस के अनुसार युवक आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहता था। कोयला चोरी के मामले में पुलिस ने उसे पकड़ा भी था। पुलिस को आशंका है कि किसी मामले में दुुश्मनी की वजह से उसकी हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असली वजह का पता चल पायेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *