The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने महाराज प्रवीर चंद्र भंजदेव की पुन्य तिथि पर श्रद्धांजली अर्पित की

Spread the love
“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर। विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन एवं नगर निगम की सभापति कविता साहू के साथ कांग्रेस के पार्षदों ने बस्तर महाराजा स्व प्रवीर चंद्र भंजदेव जी की 56वीं पुन्य तिथि पर श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की स्व महाराजा प्रवीर चंद्र भंजदेव आदिवासियों के मसीहा थे और आज भी बस्तर के आदिवासी उन्हें देव पुरुष मानकर पूजा करते हैं।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन नगर निगम की सभापति शकविता साहू पार्षद उदयनाथ जेम्स विक्रम सिंह डांगी, कमलेश पाठक, दयाराम कश्यप,सुशीला बघेल,लता निषाद, बलराम यादव, विजय बढ़ई, सुनिता सिंह, सूर्या पाणी, पंचराज सिंह,ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल, संभागीय सरपंच संघ के अध्यक्ष लैखन बघेल, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,एस नीला एवं कांग्रेस के सदस्य उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *