The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सनातन के रास्ते चलकर ही भारत को विश्वगुरु बनाया जा सकता है: बृजमोहन अग्रवाल

Spread the love

रायपुर. जनसेवा को नारायण सेवा मानने वाले वरिष्ठ भाजपा विधायक एवं पूर्व धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आठवीं बार विधायक चुने जाने के बाद एक बार फिर से सेवा कार्य में लग गए।गुरुवार को बृजमोहन अग्रवाल ने बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। महादेव की पूजा-अर्चना कर आशिर्वाद लेने के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने कर कमलों से भूमिपूजन किया। उन्होंने भवन के लिए 15 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की। अग्रवाल ने कहा कि, सनातन के रास्ते चलकर ही भारत को विश्वगुरु बनाया जा सकता है उन्होंने मंदिर और मठों को शक्ति का केंद्र बताते हुए, उनको सुरक्षित रखने को अपना कर्तव्य और दायित्व बताया। उन्होंने ये भी कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता ने बता दिया है कि जो हिंदुओं पर अत्याचार करेगा उसको बख्शा नहीं जाएगा।श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी प्रचंड जीत के लिए एक बार फिर जनता का आभार जताया और कहा कि, रायपुर की जनता का पूरे देश में मान सम्मान बढ़ाना ही मेरा मकसद है।कार्यक्रम का आयोजन श्री रायपुर पुष्टिकार समाज ने किया था जिसमे चंद्र प्रकाश व्यास मुख्य ट्रस्टी, नीलम वोरा मैनेजिंग ट्रस्टी, पार्षद सरिता वर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor