The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नशीली टेबलेट और सिरप बेचते तीन युवक गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर । रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र के दलदल सिवनी स्थित विज्ञान केंद्र के सामने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट और सिरप बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपितों को पकड़ने गई तो वे भागने लगे। जिन्हे घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम गोपाल कृष्ण वर्मा उर्फ गोलू एवं हरिश कुमार चतुर्वेदी निवासी सुहेला तथा सतनाम सिंह उर्फ बिट्टू निवासी पंडरी रायपुर बताया। पुलिस ने उनके पास रखें बैग एवं थैले की तलाशी ली। उसमें प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप मिला। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *