The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित करने महापौर ने ली बैठक

Spread the love

राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित करने महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की। बैठक में सम्मान समारोह आयोजित करने रूप रेखा तैयार की गई। महापौर देशमुख ने कहा कि, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानीन, आरोग्य समिति के सदस्यों का सम्मान किया जाना है। सम्मान समारोह दिनांक 12 मार्च दिन शनिवार को पद्श्री गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा। छत्तीसगढ़ राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया सहित प्रदेश अन्य महिला जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। जिसकी कार्य योजना तैयार करना है, ताकि गरिमा पूर्ण कार्यक्रम आयोजित हो सकें। सम्मान समारोह के सफल आयोजन के लिए आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों को इनका सहयोगी बनाया गया है। उन्होने बताया कि, आयोजन को सफल बनाने सभी अधिकारी कर्मचारी अपने अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करेंगें।

“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor