The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महापौर ने दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई

Spread the love

राजनांदगांव। महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर की समस्त महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं । उन्होंने कहा कि नारी अब अबला न होकर सबला हो गई है। नारी अपने खुद के अस्तित्व को पहचानते हुये चाँद तारे व मंगल ग्रह को छु रही है। नारी प्रेम ममता व स्नेहिलता से सब को अपना बना लेती है। इससे यह संसार सुदर लगने लगा है। उन्होने कहा कि इस धरती को स्वर्ग से सुंदर बनाने का जिम्मा हम महिलाओं का है। आज का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हम सबकी शक्ति में इजाफा करने वाला, सम्बल प्रदान करने वाला और सम्मान देने वाला है। जिसे हम समस्त महिलाओं ने अपने हक हुनर और नारीत्व गरिमा के बल पर हासिल किया है। जो हम सबके लिये खुशियाँ लेकर आया है। पुनः मैं समस्त महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाइयां एवं कोटिशः शुभकामनाएं देती हूँ।

“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *