The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महिला दिवस सम्मान समारोह 8 मार्च : सांसद ज्योत्सना महंत होंगी मुख्य अतिथि,दोपहर तीन बजे राजीव गांधी आडिटोरियम में होगा कार्यक्रम

Spread the love
“बी एन यादव जर्नलिस्ट”

कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को जिला प्रशासन द्वारा जिले की महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा। सम्मान समारोह कोरबा शहर स्थित राजीव गांधी आडिटोरियम में दोपहर तीन बजे से आयोजित किया जायेगा। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर पर प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पत्रकारिता, स्वरोजगार, खेल, कला, संस्कृति आदि के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor