The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ के बजट से कोई उम्मीद नहीं : बृजमोहन

Spread the love

रायपुर । भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि आने वाले प्रदेश के बजट से कोई उम्मीद नहीं है। आसन्न बजट केवल आंकड़ों की बाजीगरी होगी। न इस सरकार ने पिछले तीन साल में विकास का कोई काम किया है न आने वाले दो सालों में इस सरकार से कोई उम्मीद है।
श्री अग्रवाल गिरौदपुरी धाम प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। श्री अग्रवाल ने कहा कि नरवा, गरवा, घुरवा, बारी योजना पूरी तरह से फ्लाप है इस योजना के लिए बजट में अलग से कोई प्रावधान नहीं किया गया है बल्कि इस योजना के माध्यम से जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। एक-दो गौठान को छोड़ कर बाकी के गौठान भ्रष्टाचार के अड्डे बन गये हैं। घुरवा कांग्रेस के नेताओं के जेब खर्च का धंधा बन गया है। प्रदेश में रेत माफिया, जमीन माफिया के साथ अब गोबर माफिया भी पैदा हो गया है। कांग्रेसी नेताओं से एक गाय के पीछे हजार-हजार किलो गोबर खरीदा जा रहा है। नरवा, गरवा, घुरवा, बारी योजना ही भूपेश सरकार को डुबाने के लिए पर्याप्त है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार को कुतुबमीनार से ऊँचा जैतखाम बनाने का सौभाग्य मिला। बाबा गुरु घासीदास जी ने “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश दिया है। हम लोग आज गुरु बाबा के दर्शन किए और निवेदन किया कि आपके आशीर्वाद से छत्तीसगढ फलेफूले और आगे बढ़े।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor