The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में गूंजा,न्यूवोको सीमेंट संयंत्र से सल्फ़र डाई आक्साइड निकलने का मामला

Spread the love

रायपुर। न्यूवोको सीमेंट संयंत्र से सल्फ़र डाई आक्साइड निकलने का मामला बजट सत्र के दूसरे दिन आज सदन में गूंजा। जेसीसी विधायक प्रमोद शर्मा ने मामला उठाते हुए कहा जब मैंने ये प्रश्न लगाया तब संयंत्र के आसपास कुछ पाउडर का छिड़काव कराया गया है। जवाब में मंत्री मो अकबर ने अपने जवाब में कहा कि सल्फ़र डाई आक्साइड के उत्सर्जन के नियंत्रण के लिए संयंत्र में लाइम डोज़िंग सिस्टम स्थापित किया गया है। मंत्री के जवाब के बाद विधायक प्रमोद शर्मा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि हमारी मौजूदगी में अधिकारियों की एक टीम बनाकर जाँच करा ली जाए।
मामले में जेसीसी विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा यदि विधायक चिंतित है तो सरकार को भी चिंतित होना चाहिए। इसमें ज़िद जैसी कोई बात नहीं है। उसी ज़िले से लोग जाकर जाँच कर ली जाए। जिस पर मो. अकबर ने कहा कि सब मापडंडो के अनुरूप है। अनावश्यक जाँच की ज़रूरत नहीं है। मामले में बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भी कहा कि संयंत्र क्षेत्र में लोग दमे से पीड़ित हो रहे हैं। नदियाँ भी प्रदूषित हो रही है। वहीं सौरभ सिंह ने सवाल करते हुए कहा कि केंद्र की गाइडलाइन के तहत सभी संयंत्रों में एफजीडी लगने हैं? कितने प्लांट में लगाए गए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor