The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

36 करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बलौदाबाजार। ​बालौदाबाजार पुलिस ने 36 करोड़ की ठगी के आरोपी को दबोचा है। आरोपी ने अकेले बलौदाबाजार जिले में 6 करोड़ की ठगी की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार करहीबाजार पुलिस ने बीएन गोल्ड रियल स्टेट एंड एलायड कंपनी के डायरेक्टर संदीप सोंध को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। पुलिस लंबे समय से आरोपी की पतासाजी कर रही थी। वहीं आरोपी के बारे में पुख्ता सबूत मिलने के बाद दबिश देकर लुधियाना से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर पूरे प्रदेश से 36 करोड़ की ठगी की है। वहीं बालौदाबाजार जिले में लगभग 6 करोड़ की धोखाधड़ी की। वहीं 9 जिले में ठगी के 13 मामले दर्ज है। बता दें कि जिले में अबतक चिटफंड कंपनी के 19 डायरेक्टर्स गिरफ्तार हो चुके हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *