The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

चारामा के शहरी क्षेत्र में पहुंचा गया था दंतैल हांथी कुछ देर हलचल के बाद लौटा क्षेत्रवासियों में दहशत

Spread the love

”नरेश भीमगज की​ रिपोर्ट”

कांकेर। चारामा क्षेत्र में एक बार फिर दंतैल हाथी घुस आया है जिससे क्षेत्र के लोगों में अफरातफरी मच गया है,,
चारामा वन परिक्षेत्र अधिकारी एस आर सिंह ने बताया कि एक दंतैल हाथी बुधवार की सुबह 6 बजे साल्हेटोला के जंगलों में घुसा है,, वन अमला लगातार नजर बनाई हुए है,,,
इससे पहले मंगलवार की रात लगभग 11 बजे हाथी नेशनल हाइवे 30 में लगभग 15 मिनट हलचल करने के बाद चारामा नगर के नाकापारा बस्ती की ओर बढ़ गया था। दंतैल हाथी के एक बार फिर शहर में घुस आने से लोगो मे दहशत का माहौल बना हुआ था,, हांथी रात को ही चारामा से गिरहोला गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए सुबह साल्हेटोला की जंगलों में पहुंचा,,
आपको बता दे इसके पहले भी बीते हफ्ते हाथी चारामा नगर में घुस आया था जिसके बाद बालोद जिले से होते हुए एक बार फिर चारामा क्षेत्र में आ पहुंचा है। वन विभाग की टीम ग्रामीणों को सतर्क रहने गांव में मुनादी करा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *