The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महिला क्रिकेट प्रतियोगिता : बीके वेलफेयर सोसाइटी और बीआरसी कोरबा की टीम के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

Spread the love
“बी एन यादव जर्नलिस्ट”

कोरबा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित की जा रही महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरी फाइनलिस्ट टीम भी तय हो गई है। बीके वेलफेयर सोसाइटी टीम और बीआरसी कोरबा की टीम के बीच फाइनल मैच होगा। आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में बीके वेलफेयर सोसाइटी ने पुलिस विभाग की टीम को 20 रनों से मात दी। बीके वेलफेयर सोसाइटी ने पहले बैटिंग करते हुए 90 रन बनाए। टीम की ओर से स्नेहा ने शानदार 34 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस विभाग की टीम 70 रन ही बना पाई। बीके वेलफेयर टीम की ओर से मधु मरकाम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 रनों का योगदान दिया साथ ही 3 विकेट भी चटकाए।  इस प्रदर्शन के लिए मधु मरकाम को मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया। फाइनल मैच आज दोपहर 3 बजे आयोजित किया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor