The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए विविध आयोजन, महिलाओं का हुआ सम्मान

Spread the love

राजिम। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजिम क्षेत्र के ग्राम रोहिना में ग्राम पंचायत की ओर से महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य गण रोहित साहू एवं चंद्रशेखर साहू उपस्थित हुए तथा अध्यक्षता ग्राम पंचायत रोहिना के सरपँच व फिंगेश्वर ब्लॉक के सरपँच संघ अध्यक्ष होमन साहू ने की। इस दौरान महिला दिवस के अवसर पर नाली निर्माण का भूमिपूजन, सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण तथा मितानिन,महिला कमांडो व बिहान समूह की महिलाओं का शाल श्रीफल से एवं ग्राम के वरिष्ठ जनों का साफा श्रीफल से सम्मान किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है,महिलाओं का सम्मान समाज में जरूरी है इसके लिए महिलाओं को निरंतर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की भी आवश्यकता है। जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक तीन चंद्रशेखर साहू ने अपनी शुभकामनाएं दीं व इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज महिलाएं प्रशासनिक, आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक सभी क्षेत्रों में अपना योगदान दे रही हैं। शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र हो जिसमें महिलाओं की सहभागिता न हो, उन्होंने कहा कि अब सेना में भी महिलाएँ सीमाओं पर तैनात होकर वीरांगनाओं के रूप में स्वयं को स्थापित कर चुकी हैं। थाना राजिम में पदस्थ सब इंस्पेक्टर रामेश्वरी बंजारे ने सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के मद्देनजर लांच किए गए अभिव्यक्ति एप्प के बारे में विस्तार से वर्णन किया व महिलाओं से चर्चा कर अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत इस उपयोगी एप्प का किस प्रकार लाभ ले सकें इसके बारे में बताते हुए इस एप्प के माध्यम से महिलाओं को एक क्लिक में किसी भी प्रकरण में पुलिस सहायता प्रदान करने की बात कही। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य होरीलाल साहू, मिश्रीलाल साहू, पुराणिक साहू,बहुरराम साहू, बंशीलाल साहू,मिलापराम बंजारे, गणेशराम टोंडे,जेंजरा सरपंच हीरामणि साहू,सेंदर सरपंच टिकेश साहू, साहू,सिर्रीखुर्द सरपंच टिकेश साहू,उपसरपंच गजाधर साहू,हीरालाल साहू,किशोर साहू,नेपाल साहू,टोकेश साहू, सहित बड़ी संख्या में पंच गण,बिहान समूह से जुड़ी महिलाएं,महिला कमांडो दल, मितानिन तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor