The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

धान खरीदी शुरू करने और दो साल का बोनस देने की मांग को लेकर भाजपाईयों ने की पदयात्रा

Spread the love
“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। एक नवंबर से धान खरीदी शुरू करने और दो साल का बोनस देने की मांग को लेकर धमतरी में भाजपाईयों ने पदयात्रा करते कलेक्टोरेट पहुंचे और राज्यपाल के नाम से जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा गया।पदयात्रा के दौरान भाजपाई नेशनल हाईवे स्थित सडक के गढ्डो को भी पाटा है।साथ ही प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी किया।भाजपाईयों का कहना है कि जिला सहित प्रदेश में धान की कटाई मिंजाई का कार्य जोरो पर है और सामने सबसे बडा दिवाली का त्योहार है ,लेकिन किसानो का जेब खाली है,जिससे किसान काफी निराश है। किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने सरकार का मुंह ताक रहे है,जिसके चलते भाजपाईयों ने एक नवंबर से धान खरीदी शुरू करने और दो साल का बकाया बोनस किसानो को तत्काल देने की मांग कर रहे है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor