The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस स्मृति दिवस पर सेनानी 4थी वाहिनी माना में राज्य स्तरीय परेड 21 अक्टूबर को

Spread the love

रायपुर। पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन 21 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के माना स्थित चौथी वाहिनी में प्रातः 9 बजे से 10.30 बजे तक किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल अनसुईया उईके, विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सहित अन्य मंत्रीगण, संसदीय सचिव, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण शामिल होंगे। कार्यक्रम में इस वर्ष राज्य में शहीद 32 जवानों के परिवारजन भी सम्मिलित होंगे। उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर 1959 को भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों द्वारा लद्दाख में चीनी आक्रमणकारियों का अत्यंत शौयपूर्वक मुकाबला करते हुए शहादत का इतिहास रचा गया था। इसकी स्मृति में संपूर्ण भारतवर्ष में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *