प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर सीएम बघेल ने योगी सरकार पर कसा तंज , देश में लोकतंत्र खत्म हो गया

Spread the love

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि देश में लोकतंत्र खत्म हो गया। हमने छत्तीसगढ़ में किसी को आंदोलन से नहीं रोका। फिर उत्तरप्रदेश में योगी सरकार को आवाज दबाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान जामगांव में यूपी में प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। यूपी चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सीनियर ऑब्जर्वर बनाए गए हैं। कुछ दिनों पहले वे लखीमपुर खीरी की घटना के बाद यूपी पहुंचे थे। उन्हें प्रभावित परिवार मिलने के लिए रोका गया, तो वे एयरपोर्ट के भीतर ही धरने पर बैठ गए थे। तब भी बघेल ने योगी सरकार के खिलाफ तीखा बयान दिया था। गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आगरा पुलिस कस्टडी में मारे गए व्यक्ति के परिजनों से मिलने निकली थीं। लेकिन, उनके काफिले को पुलिस ने आगरा एक्सप्रेस वे के एंट्री पॉइंट पर रोक दिया है। पुलिस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि की बाद में पुलिस ने प्रियंका गांधी को आगरा जाने की अनुमति दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.