The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बारिश के दौरान मछली पकड़ रहे युवक के ऊपर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर मौत

Spread the love

राजनांदगांव। बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोहारा शिवनाथ नदी में मेले ग्राउंड के पीछे मछली पकड़ रहे युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना दोपहर करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच की है। बताया गया कि मोहारा निवासी दीनदयाल निषाद मेला ग्रांउड के पीछे मछली पकड़ने बैठा था। उसी समय तेज गरज हो रही थी। गरज-चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *