The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्यपाल को सौंप इस्तीफा

Spread the love

THEPOPATLAL पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंप दिया। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मैंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुझे और कैबिनेट को नई सरकार के शपथ ग्रहण तक कार्य जारी रखने के लिए कहा है। मैं लोगों के जनादेश को स्वीकार करता हूं।
उन्होंने आगे कहा कि हम पंजाब के लोगों की सेवा के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे। हम अपना कर्तव्य निभाते रहेंगे और उनके बीच रहेंगे। मैं नई सरकार से पिछले 111 दिनों जन कल्याणकारी परियोजनाओं और योजनाओं को जारी रखने का अनुरोध करता हूं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *