The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimePolice Department

जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार,नगदी रुपये व 6 बाइक जब्त​

Spread the love

”सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के आसना के जंगल से पुलिस ने बीती शाम जुआ खेलते 6 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर से जुआरियों के छह बाइक भी बरामद किया है।
कोतवाली टीआई एमन साहू ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आसना के जंगल में कुछ लोग रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना मिलते ही बस्तर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर कोतवाली टीआई के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस की टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए जगह पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही सभी जुआरी भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने भाग रहे 6 जुआरियों रोहित पाणिग्रही (24) निवासी आसना, गजेंद्र बघेल (34) निवासी तामाकोनी, लिंगेश्वर ठाकुर (27) निवासी बोरपदर, राजू नाग (36) निवासी रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड, गुप्तेश्वर सागर (36) निवासी रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड और नवीन पवन (37) निवासी मेटगुड़ा को पकड़ लिया। कड़ी पूछताछ में सभी जुआरियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर से 7 हजार 4 सौ रुपये नगद, 6 बाइक और ताश के 52 पत्ते भी बरामद किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor