The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

लड़की की शादी के लिए घर में रखा 25 लाख चोरी,चार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love
“उदय मिश्रा जर्नलिस्ट”

राजनांदगांव । पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा व नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय(IPS) के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अलेक्जेंडर कीरो व उनकी टीम ने 28 व 1 की दरम्यानीरात ममता नगर में हुई चोरी जिसमे कि सोने चांदी के जेवरात जिनकी कीमत लगभग 25 लाख के आसपास रही साथ ही चोरी में उपयोग की गई एक स्विफ्ट डिजायर कार भी CCTv फुटेज के आधार पर मध्यप्रदेश के बालाघाट से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। इस पूरी घटना को 4 व्यक्तियों ने मिलकर अंजाम दिया था इन सभी ने पूछताछ में विभिन्न क्षेत्रों जैसे दुर्ग,भिलाई,रायपुर व बालाघाट के आसपास लगभग 12 चोरियों को करना स्वीकार किया है । पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने पूरी टीम को मय जेवरात चोरों की गिरफ्तारी के लिए बधाई दी तथा कहा कि इन्हें पुरष्कृत भी किया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor