The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया

Spread the love

जम्मू-कश्मीर। शोपियां जिले के मुंझ मार्ग इलाके में मंगलवार की सुबह सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। एडीजीपी कश्मीर ने जानकारी दी है कि लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से जुड़े तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया हैं। तीन आतंकियों में से दो की पहचान शोपियां के लतीफ लोन और अनंतनाग के उमर नजीर के रूप में हुई है।
लतीफ लोन एक कश्मीरी पंडित पुराण कृष्णा भट की हत्या और उमर नजीर नेपाल के तिल बहादुर थापा की हत्या में शामिल था. आतंकियों के पास से एक एके 47 राइफल और 2 पिस्तौल बरामद हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *