Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा से टीचर ने रेप कर बनाया वीडियों,गभर्वती होने पर खिलाया दवा,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिहार। मधेपुरा में एक ट्यूशन टीचर ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। आरोपी के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए मैट्रिक की छात्रा आती थी। जिससे उसने ब्लात्कार किया और दोस्त की मदद से वीडियो बना लिया। उसके बाद वीडियो दिखा ब्लैकमेल कर वह बार बार उसका यौन शोषण करता रहा। जब छात्रा प्रेग्नेंट हो गई तो वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर गर्भपात करा दिया। लेकिन छात्रा ने साहस कर पुलिस में केस दर्ज कराया तो पुलिस ने आरोपी रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला सदर अनुमंडल के गम्हरिया थाना इलाके के एक गांव का है। थाना को दिए शिकायती आवेदन में छात्रा ने बताया है कि मैट्रिक की तैयारी के लिए वह आरोपी रंजीत कुमार 30 वर्ष के घर जाकर ट्यूशन पढ़ती थी। आरोपी ने उसे पहली बार इसी साल होली के दिन हवस का शिकार बनाया था। पर्व के बहाने उसने लड़की को अपने घर बुलाया। घर में कोई नहीं था। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने छात्रा को कमरे में बंद कर उसके साथ अश्लील तरीके से होली खेली। खेल खेल में ही उसने छात्रा के साथ जबरदस्ती की और वीडियो बना लिया। लड़की को धमकी दी कि किसी को बताया तो वीडियो इंटरनेट पर डाल देगा। इसके बाद वह छात्रा काके ब्लैकमेल कर कई बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच छात्रा गर्भवती हो गयी।इसकी जानकारी छात्रा ने आरोपी को दी तो फिर ब्लैकमेल करके गर्भपात करा दिया। गर्भपात की दवा खाने से छात्रा की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद मामला सबके सामने आ गया। छात्रा ने अपनी मां को घटना की पूरी जानकारी दे दी। मामले को पंचायत से निपटाने का प्रयास किया गया। लेकिन आरोपी और उसके पिता ने पंचायत की बात नहीं मानी तो गम्हरिया थाने में केस दर्ज करा दिया गया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor