The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सड़क हादसे में मीडियाकर्मी की मौत

Spread the love

”वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी । सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है, युवक रायपुर के एक मीडिया संस्थान (दैनिक अखबार) में पेजमेकर का कार्य देखता था।घटना आज तड़के कुरूद थाना क्षेत्र के हाइवे मरौद बीजनिगम के पास की है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक महेश यादव, पिता कीलन यादव धमतरी जिले के नगरी छेत्र के रहने वाले थे, जो की अपने काम के चलते परिवार के साथ रायपुर में रहता था।मृतक रायपुर से प्रकाशित दैनिक अखबार में पेजमेकर का कार्य करता था,आज सुबह वो कहीं जाने के लिए निकला था, तभी नेशनल हाइवे पर मरौद के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor