The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Politics

भारतीय टीम ने डे-नाइट टेस्ट मैच में श्रीलंका को 238 रन से हराया

Spread the love

THEPOPATLAL मेजबान भारत ने श्रीलंका से दूसरा टेस्ट मैच भी जीत लिया है। भारतीय टीम ने बेंगलुरू में खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच में श्रीलंका को 238 रन से हराया। इसके साथ ही उसने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट में पारी व 222 रन से करारी शिकस्त दी थी। भारत ने श्रीलंका से दूसरा टेस्ट जीतने के साथ ही आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
इस हार के साथ ही श्रीलंका का 40 का इंतजार फिर अधूरा रह गया। श्रीलंका की टीम 1982 से भारत दौरे पर आ रही है। उसने तब से अब तक भारत में 21 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके बावजूद भारत में वह एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत सका है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor