The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर

Spread the love

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण इलाके में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में दो महिला नक्सलिसों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। मौके से तीन हथियार भी बरामद किए गए हैं। वहीं मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग और तेज कर दी गई है। बता दें कि सुकमा जिले में रविवार को पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें डीआरजी के 3 जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों को भी गोली लगने का दावा पुलिस अफसर कर रहे हैं डीआरजी के जवान सोमारू राम पोयाम, नेहरू कश्यप व वेट्टी देवा घायल हैं। सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor