The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत,20 घायल,मृतकों के परिजनों को 2 लाख देगी सरकार

Spread the love

“संजय चौबे जर्नलिस्ट”

गरियाबंद। गरियाबंद जिले में मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक युवती सहित 6 महिलाओं की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें से 14 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है। अन्य लोगों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। घायलों में ज्यादातर महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। हादसा देवभोग क्षेत्र में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के चलते हुआ है।जानकारी के मुताबिक, ग्राम मजरकट्टा के पूर्व सरपंच दुष्यंत ध्रुव के रिश्तेदार यहां ग्राम मोहलाई में मंगलवार को छठी कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए परिवार के सदस्यों सहित अन्य लोग भी पहुंचे थे। वहां से करीब 40 लोग एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर देर शाम लौट रहे थे। अभी वे ग्राम कोड़ोहरदी के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे थे कि सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए।दसे में इन लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई चंदा बाई 20 वर्ष पुत्री दुष्यंत ध्रुव,हिराई बाई 65वर्ष पत्नी स्व. छबिलाल, प्रेम बाई 50वर्ष पत्नी स्व. लतेल ध्रुव, कोष बाई 50वर्ष पत्नी लालचंद ध्रुव हरदी, कौशल्या ध्रुव 36 वर्ष पत्नी जितेंद्र ध्रुव, ​​​​​​​रमंतीन बाई 40वर्ष शामिल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद हादसे में मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपए और घायलों के उपचार के लिए 50,000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर शोक जताया
गरियाबंद के मजरकट्टा में हुए सड़क हादसे में हुई मौतों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *