The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से दिया इस्‍तीफा

Spread the love

THEPOPATLAL पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी ने मंगलवार को हार पर आत्ममंथन करने के लिए उम्मीदवारों की बैठक बुलाई थी। जिसके बाद कांग्रेस हाईकमान ने फीडबैक लिया था और पांचों राज्यों के अध्यक्षों के इस्तीफे की मांग की थी। सिद्धू ने चुनाव प्रचार के दौरान भी अपना इस्तीफा सौंपा था, लेकिन उस वक्त कांग्रेस हाईकमान उनका इस्तीफा स्वीकार करने की स्थिति में नहीं थी। लेकिन अब पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से बुधवार को इस्‍तीफा दे दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *