The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

भूकंप से हिला जापान,20 लाख घरों में छाया अंधेरा

Spread the love

THEPOPATLAL जापान में बुधवार रात 7.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसका असर राजधानी टोक्यो समेत कई शहरों में देखा गया। जापान के मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने सिर्फ एक लाइन के बयान में कहा- हमारे देश के उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। हालात पर नजर रखी जा रहा है। खबर है कि राजधानी टोक्यो में भगदड़ के हालात बन गए। बुधवार को ही भारत के लद्दाख में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। यहां किसी नुकसान की खबर नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप का केंद्र फुकुशिमा क्षेत्र के करीब 60 किलोमीटर गहराई में था। इसके बाद लोगों को स्पेशल एडवाइजरी जारी की गई। जापान के वक्त के मुताबिक, भूकंप रात 11:36 बजे आया। इस दौरान ज्यादातर लोग अपने घरों में थे। इस हादसे में 4 लोगों की मौत और 126 घायल हो गए। कुछ समुद्री इलाकों में लहरें एक मीटर तक उठीं। करीब 20 लाख घरों में बिजली बंद हो गई है। कुछ इलाकों में खतरे से बचने के लिए बिजली सप्लाई बंद कर दी गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor