नरेंद्र महंत को श्रद्धांजलि देने बाघंबरी मठ पहुंचे सीएम योगी
प्रयागराज/रायपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाघंबरी मठ पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत नरेंद्र गिरि 70 वर्ष को श्रद्धांजलि दी। गिरि का शव प्रयागराज में सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। आज उन्हें समाधि दी जाएगी। इससे पहले उनका शव अंतिम दर्शन के लिए बाघंबरी गद्दी मठ में रखा गया है। बताया जा रहा है वे नरेंद्र गिरि की अंतिम यात्रा में शामिल हो सकते हैं। इनके अलावा डिप्टी CM केशव मौर्य, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। सरोजनी नायडू अस्पताल में नरेंद्र गिरि के पोस्टमार्टम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बाघंबरी गद्दी मठ के चारों ओर का इलाके में बैरिकेडिंग कर दी गई है। वहीं, मठ के आसपास भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है।

