Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

लखीमपुर खीरी में पीड़ित किसान परिवारों से विपक्षी नेताओं को मिलने की मिली इजाजत

Spread the love

नई दिल्ली। यूपी सरकार ने लखीमपुर खीरी में पीड़ित किसान परिवारों से विपक्षी नेताओं को मिलने की इजाजत न देने के मामले में यूटर्न ले लिया है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी औऱ उनकी बहन प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दे दी है। इससे पहले सोमवार को प्रियंका गांधी जब लखीमपुर खीरी जा रही थीं तो उन्हें सीतापुर के हरगांव में रोक लिया गया था। उन्हें तभी से सीतापुर पुलिस लाइन में हिरासत में रखा गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor