Monday, November 16, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कमीशन की लालच में झूठ बोलकर लोगों से करा रहा ​था ब्लड डोनेट,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर । बिलासपुर जिले में कमीशन के लालच में खून की जरुरत बताकर ब्लड बैंक में खून डोनेट कराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अपनी गर्भवती बहन को खून की जरूरत बताकर लोगों से रक्तदान करा रहा था और इसके एवज में ब्लड बैंक से प्रति व्यक्ति दो सौ रुपए वसूली कर रहा था। इस पूरे मामले में राजधानी ब्लड बैंक के संचालक और कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आई है। दानदाताओं को इसकी जानकारी हुई, तब उन्होंने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।पुलिस के अनुसार जूना बिलासपुर कतियापारा में रहने वाला आकाश कसेर अपनी गर्भवती बहन के शरीर में खून की कमी होने की बात बताकर लोगों से रक्तदान करने के लिए कह रहा था। गर्भवती महिला को खून की जरूरत होने पर कई लोग रक्तदान करने के लिए आगे आ गए। इसी बीच रक्तदान करने वालों को उस पर संदेह हुआ। पूछताछ की तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। सच्चाई सामने आने पर उसे पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया है।

‘‘संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor