The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

समुद्र तट पर 12 प्रवासियों के शव मिले

Spread the love


ट्यूनिश । ट्यूनीशिया के तटरक्षक बल को शुक्रवार को तट पर बहकर आए 12 अज्ञात प्रवासियों के शव मिले हैं। यह जानकारी ट्यूनीशियाई आर्थिक-सामाजिक अधिकार मंच ने दी है, जो प्रवासियों पर करीब से नजर रखता है। समूह ने शनिवार को बताया कि प्रवासी भूमध्य सागर पार कर इटली के तट पर जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ट्यूनीशिया के तट के करीब उनकी नौका क्षतिग्रस्त होने की वजह से वे डूब गए। उन्होंने बताया कि ये शव पूर्वोत्तर ट्यूनीशिया के नबिउल बीच पर मिले हैं और उन्हें अस्पताल के मुर्दाघर पहुंचाया गया है, ताकि डीएनए जांच कर उनकी राष्ट्रीयता और उम्र का पता लगाया जा सके।

”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *