The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeChhattisgarh

जादू —टोना के शक में ग्रामीण की हत्या,तीन गिरफ्तार

Spread the love


कांकेर । कांकेर जिले में जादू-टोना के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई है। गांव के ही युवकों ने डंडे से पीट-पीटकर ग्रामीण को मार डाला। इधर, हत्या के कुछ ही घंटों के अंदर पुलिस ने शनिवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किए डंडे को भी बरामद किया है। मामला आमाबेड़ा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आमाबेड़ा गांव के रहने वाले लदू राम कुमेटी को आलानार घोटुल आंगन में गांव के ही कांडे कुमेटी (25), रामा कुमेटी (21) और हिराऊ कुमेटी (23) ने डंडे से पीट-पीटकर कर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। जिसके बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई थी।कुछ घंटे के बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की तीनों आरोपी गांव में ही एक घर में छिपकर बैठे हुए हैं। जिसके बाद जवानों ने घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

‘‘संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor