Wednesday, November 11, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा,जाने पूरी खबर

Spread the love

जांजगीर। जिले के खरौद नगर पंचायत में नगर पंचायत का अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी से है। इसके बावजूद पार्टी के पार्षदों ने ही अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों ने एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंप दिया है। जिसमें उन्होंने नगर पंचायत के अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षदों ने बताया कि कई बार अध्यक्ष हमसे दुर्व्यवहार करते हैं। जनहित के कार्य करने के बजाए व्यक्तिगत फायदे के लिए काम करते हैं। गलत तरीके से बात करते हैं। जिसके चलते क्षेत्र की जनता भी इनसे नाराज हैं। पार्षदों ने कलेक्टर को बताया है कि अध्यक्ष निधि के पैसे से का भी अध्यक्ष दुरुपयोग करते हैं। अध्यक्ष कांति कुमार केशरवानी के 2 साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। मगर वह हमसे हमारे वार्ड में काम करने के लिए भी पैसे मांगते हैं। जिसकी वजह से हम इलाके में काम नहीं करवा पा रहे। पार्षदों ने अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। क्षेत्र में पानी की समस्या है। इसके लिए भी कई बार कह चुके हैं। मगर इस पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया है। बताया जा रहा है कि पार्षदों के इस तरह से मोर्चा खोलने से अध्यक्ष की कुर्सी जाना लगभग तय माना जा रहा है। पार्षदों ने कलेक्टर से यहां जल्द से जल्द अविश्वास प्रस्ताव के लिए दिन निर्धारत करने की मांग की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor