The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जिलाधीश के निर्देश पर गांवों में शिविर लगाकर राजस्व प्रकरण का निराकरण

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव । जिलाधीश के निर्देशन और अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में आज राजनांदगांव तहसील मुख्यालय के 40 किलोमीटर दूर आखिरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत जुर्लाखुर्द के आश्रित ग्राम खपरी चमार में राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं राजस्व संबंधी अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु जन चौपाल शिविर का आयोजन किया गया। तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता द्वारा अपनी टीम राजस्व निरीक्षक, पटवारी,कोटवार आदि के साथ ग्राम के सामुदायिक खुले मंच के नीचे जन चौपाल लगाकर राजस्व संबंधी समस्या को सुनकर निराकरण की कार्यवाही की गई। जन चौपाल में अभिलेख दुरुस्ती के 09, किसान किताब के 02, जाति प्रमाणपत्र के 02, खाता विभाजन के 01, फौती नामांतरण के 03 आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही की गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor