The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

युवक के गले पर चाकू से वार, मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर । राधजानी के पंडरी इलाके में पूर्व विवाद को लेकर हत्या की नियत से घुसकर चाकू मारने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक गांधीनगर पंडरी सिविल लाईन निवासी राहुल महानंद ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि बीती शाम उसके चचेरे भाई आशीष विभार पिता मुरली विभार उम्र 21 वर्ष प्रार्थी व विशाल तांडी, छबि महानंद, डुकेश महानंद उर्फ फुला एवं मोहल्ले के कुछ लोग नरेन्द्र किराना स्टोर्स के पास नीम पेड के सामने गांधी नगर पंडरी मे खड़े थे। तभी मोहल्ले का आशीष विभार वहां पर अपनी एक्टीवा से पहुंचा आशीष विभार को देखकर डुकेश महानंद उर्फ फुला पूर्व विवाद को लेकर गाली गलौच कर मारपीट करने लगे। इस पर प्रार्थी व वहां खड़े अन्य लोगों ने बीच—बचाव किया। तभी मौका पाकर डुकेश महानंद उर्फ फुला आशीष विभार को जान से मारने की नियत से अपनी जेब मे रखे धारदार बटनदार चाकू से उसके गले पर प्राण घातक हमला कर दिया। जिसके गले से खून निकलने के कारण आशीष विभार बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। डुकेश महानंद उर्फ फुला आशीष विभार को चाकू मारकर तत्काल वहां से फरार हो गया। जिसके बाद आशीष को उसके स्कूटी से लेकर मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *